रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र के सोहनपुर स्थित गीतांजली इंडेन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर मंगलवार को गैस उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सिलिंडर लेने पहुंचे कई लोगों को बिना सिलिंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा, जिससे नाराजगी भी देखी गई।
वहीं प्रतापपुर स्थित सुनैना एचपी गैस वितरक एजेंसी पर मंगलवार को 200 उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किया गया। इसके अलावा राजेंद्र भारत गैस वितरक एजेंसी पर 112 उपभोक्ताओं को सिलिंडर उपलब्ध कराया गया। गैस की अनियमित उपलब्धता को लेकर क्षेत्र के उपभोक्ताओं में असंतोष बढ़ता दिख रहा है। लोगों का कहना है कि समय पर गैस नहीं मिलने से घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं।