फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया में खाना बनाते समय हादसा: गैस सिलेंडर से लगी आग, मां-बेटी की झुलसने से मौत

Wed, 19 Apr 2023 05:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दोपहर वह खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी। आग की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
आग लगने से मां-बेटी की मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मईल थाना क्षेत्र के करौता गांव में गैस सिलेंडर से खाना बनाते समय बुधवार को आग लगने से महिला क्षेत्र पंचायत सदस्य और उसकी बेटी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


करौता गांव निवासी उपेंद्र मद्धेशिया की पत्नी नीतू मद्धेशिया (35) जो क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं। दोपहर को वह खाना बना रही थी, तभी अचानक गैस में रिसाव के कारण आग लग गई। उसी कमरे में उनकी बेटी भी थी, आग देखकर मां-बेटी दोनों घर में ही छिप गई।

इसे भी पढ़ें: कुशीनगर में आग की लपटों में 40 घर जले, दो मासूमों से सहित तीन की मौत; कई बकरियां-गाय व भैंस झुलसे
विज्ञापन


आग लगते ही तेजी से पूरे घर में फैल गई। इससे मां-बेटी आग की चपेट में आ गए। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों को घर से निकाला। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चन्दौर ले गए।
विज्ञापन


स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें देवरिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

एसआई अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए हैं। सूचना मिनी है कि दोनों की मौत हो चुकी है। शवों को लेकर परिजन घर आ रहे हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें