फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गैस सिलिंडर से घर में लगी आग, मासूम झुलसा

Tue, 06 Jan 2026 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। थाना क्षेत्र के बरठा लाला गांव में सोमवार की देर रात खाना बनाते समय गैस सिलिंडर के रेगुलेटर से जुड़े पाइप में लीकेज होने से आग लग गई।
विज्ञापन

देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा नकदी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे में परिवार के 12 वर्षीय एक बच्चे का चेहरा भी झुलस गया। बरठा लाला निवासी जनार्दन यादव की पुत्री सीता सोमवार की रात भोजन बना रही थीं। इसी दौरान अचानक गैस रेगुलेटर के पास से गैस रिसने लगी और आग भड़क उठी। आग तेजी से फैलते हुए पूरे घर में फैल गई। घटना में घर बनाने के लिए रखे गए 54 हजार रुपये नकद, अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर सहित गृहस्थी का सारा सामान जल गया। कड़ाके की ठंड में रजाई और कंबल भी जल जाने से परिवार खुले आसमान तले आ गया है।
विज्ञापन

आग बुझाने के प्रयास में जनार्दन यादव का 12 वर्षीय पुत्र संदीप यादव झुलस गया। घटना की सूचना पर मंगलवार को राजस्व विभाग के लेखपाल रंजीत कुमार मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन किया। उन्होंने क्षति का विवरण तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें