महामहिम राष्ट्रपतकि द्वारा प्रदान जीवन रक्षक पदक के साथ वायु सेना मे तैनात इंदुभूषण।
- फोटो : DEORIA
गरुड़ कमांडो दुर्गानंद को मिला जीवन रक्षक पदक
भाटपाररानी (देवरिया)। वायु सेना में गरुड़ कमांडो के पद पर तैनात भटनी क्षेत्र के ग्राम भरहेचौरा निवासी दुर्गानंद इंदु भूषण को सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविद ने जीवन रक्षक पदक से नवाजा। इसकी जानकारी होते ही गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।
दुर्गानंद इंदु भूषण इस समय वायुसेना में आगरा में तैनात हैं। उन्हें यह पदक पिछले वर्ष आगरा में पलटे एक ट्रक के नीचे फंसे चालक को बचाकर निकालने और अस्पताल में भर्ती कराने के दौरान दिखाए गए साहस पर दिया गया है। इस साहसिक कार्य पर गृह मंत्रालय से 25 जनवरी 2022 को स्वीकृति मिलने के बाद उन्हें राष्ट्रपति भवन में जीवन रक्षक पदक प्रदान किया गया है।
उन्हें पदक मिलने पर ग्राम प्रधान अशोक यादव, जिला पंचायत सदस्य अजीत सिंह, सहित गांव व क्षेत्र के सैकड़ों लोगों तथा उनके ननिहाल बनकटा मिश्र के कामेश्वर मिश्र, पवन पटेल, उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र, अधिवक्ता कौशलेंद्र मिश्र, सत्येंद्र पटेल, ग्राम प्रधान गुरु चरण, तपस्वी पटेल, सतीश पटेल, मंगेश पटेल ,चिराग पटेल, आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गानंद इंदु भूषण ने जिले का मान बढ़ाया है।