सोनाड़ी। स्थानीय रंजू देवी महाविद्यालय खेल मैदान में मां बंजारी देवी क्रिकेट कप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। फाइनल मैच में गढ़वाना की टीम ने गुलरिहा को पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। मुख्य अतिथि अनिल सिंह और प्रमोद सिंह ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी आदि देकर सम्मानित किया।
फाइनल मैच में गुलरिहा की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गुलरिहा ने निर्धारित 12 ओवर में पप्पू यादव की 78 रन के मदद से गड़ौना को 177 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी में गड़ौना की टीम 11.3 ओवर में गोलू के 89 रन के मदद से लक्ष्य हासिल कर लिया।
मैन ऑफ द मैच गोलू, जबकि मैन ऑफ द सीरिज विशाल यादव रहे। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रोहित बाबा और गेंदबाज अमन को घोषित किया गया। इस मौके पर पुष्पराज सिंह, आशुतोष सिंह, राजू सिंह, विक्रांत सिंह, हर्ष प्रताप सिंह मौजूद रहे। संवाद