सदर ब्लॉक के सोनूघाट चौराहे पर कचरे से पटा पटरी की फोटो।फोटो संवाद
- फोटो : संवाद
सोनूघाट। सोनूघाट चौराहे पर गैस पाइप लाइन डालने के दौरान निकली गीली मिट्टी से लोगों का जीना दूभर हो गया है। गड्ढे में गिरकर लोग चोटिल हो जा रहे हैं।
सदर ब्लॉक के सोनूघाट चौराहे पार करीब पांच दिन पहले सड़क के नीचे से प्रेशर मशीन द्वारा होल करके गैस पाइप लाइन डाली गई है। इस दौरान भारी मात्रा में गीली मिट्टी निकली है। साथ ही एक छोर पर गढ्ढा हो गया है। इसमें कीचड़ भरा हुआ है। यह कीचड़ सड़क किनारे पूरी पटरी पर फैल गया है। इससे राहगीरों के साथ-साथ दुकानदारों को दिक्कत हो रही है।
मंगलवार को पटरी के किनारे फल बेच रहे जितेंद्र का पैर इसमें फंस गया था। आसपास के दुकानदारों ने उसे किसी तरह इससे बाहर निकाला। सोनूघाट चौराहे के दुकानदार इंद्रजीत यादव, प्रदीप, डॉ. आलम, महेश कन्नौजिया, राम लक्षण शर्मा, ओम प्रकाश यादव, चंद्रभान पांडेय, दीन बंधु शर्मा, शिवेंद्र, मेहराम, इंद्रजीत प्रसाद, राजेंद्र मद्धेशिया आदि ने बताया कि करीब पांच दिनों से पाइप लाइन से कचरा निकलने की वजह से दुकान के आगे का हिस्सा कचरे से पट गया है।
इसकी वजह से ग्राहक दुकान तक नही आ पा रहे हैं। दुकानदारी ठप हो गई है। पेट्रोलियम एवम गैस मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रोजेक्ट मैनेजर संजीव कुमार ने बताया कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर ऐसा मामला संज्ञान में आया तो मामले की जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। संवाद