फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गांजा तस्करी के लिए सेफ जोन बना देवरिया, करोड़ों रुपये का का गांजा हो चुका है बरामद

Wed, 10 Apr 2024 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
ओडिशा, असम से सीधे अपने पते पर मंगाते हैं गांजा, स्थानीय पुलिस को नहीं मिल पाती भनक
विज्ञापन

पूर्व में एसटीएफ लखनऊ और एनसीबी (नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो की लखनऊ यूनिट) की टीम कर चुकी है कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। गांजा तस्करी के लिए देवरिया सेफ जोन बना हुआ है। तस्कर भी पुलिस से बचने के लिए आए दिन नए-नए प्रयोग कर रहे हैं। विगत दो माह के अंदर जिले में दूसरी बार गांजा की खेप बरामद हुई है। यह बहराइच के रास्ते नेपाल भेजी जा रही थी। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारकर कर दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए जेल भेज दिया। इससे पूर्व फरवरी माह में शहर के पुरवा तिराहा कोरियर सेवा में कोरियर से गांजा मंगाने का खुलासा हुआ था। जिसे गुप्त सूचना पर एसटीएफ लखनऊ के साथ कोतवाली पुलिस ने गांजा लेने आए दोनों तस्करों को दबोच लिया था।
इधर, लगातार कार्रवाई और दबिश के बाद भी गांजा तस्करों के हौसले कम होने की जगह बढ़ रहे हैं। हर दो से चार माह के अंदर जिले में गांजा की बड़ी खेप बरामद हो रही है।
विज्ञापन


एक बार फिर आसाम से पहुंची गांजा की खेप
जिले में कार्रवाई के दौरान करोड़ों रुपये तक का गांजा बरामद हो चुका है। इससे पहले तो असम से एक कंटेनर में 62 पैकेटों में 6 क्विंटल 54 किलो गांजा बरामद हुआ था। बीते वर्ष अक्तूबर माह में एसटीएफ लखनऊ व स्थानीय पुलिस ने खुखुंदू चौराहे पर कंटेनर को पकड़ा था। कंटेनर में टीन का केबिन बनाकर गांजा को छिपाया गया था। गांजा की कीमत डेढ़ करोड़ के करीब आंकी गई थी। तस्करी करने वाले दो आरोपियों को टीम ने दबोचा था। इनके विरुद्ध खुखुंदू थाने में मुकदमा दर्ज करने के बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजकृत किया गया था। तस्करों में एक भटनी थाना क्षेत्र निवासी था।

अरुणाचल प्रदेश से भी मंगाई जा चुकी है 2.25 क्विंटल गांजा की खेप

कुछ वर्ष पहले जिले में एनसीबी (नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो की लखनऊ यूनिट) की टीम ने गांजा की खेप आने की सूचना पर डेरा डाला था। इसके बाद सदर कोतवाल सोनूघाट में वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच देवरिया की तरफ से तेज गति से जा रही बोलेरो को पुलिस ने रोका। चालक ने वाहन की गति बढ़ा दी, लेकिन पुलिस और एनसीबी की टीम ने घेरेबंदी कर बोलेरो व सवार दो लोगों को दबोच लिया था। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें पैकेट में सामान रखा गया था। पूछताछ करने पर दोनों ने मोटर पार्ट की बात कही। पुलिस ने पैकेट को फाड़ कर देखा तो उसमें गांजा था। इसमें एक तस्कर देवरिया तो दूसरा कुशीनगर का था। तस्करों ने बताया था कि वे अरुणाचल से गांजा को ले आकर बिहार पहुंचाते हैं। गाड़ी से 22 पैकेट गांजा बरामद हुआ था। एक पैकेट में 25 किलो गांजा रखा हुआ था। टीम को 2.25 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था। इसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई थी।
विज्ञापन


कोट
एसओजी व कोतवाली पुलिस ने नेपाल जा रहा पांच लाख रुपये का गांजा जब्त किया है। गांजा के मामले में लगातार कार्रवाई की जा रही है। बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस नजर रख रही है। गिरोह से जुड़े लोगों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।
-संकल्प शर्मा, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें