संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर थाना क्षेत्र के हेनौता कोठी गांव निवासी और 50 हजार रुपये का इनामी गैंगेस्टर आरोपी सुमित यादव पुत्र रामसजन को स्थानीय पुलिस और लखनऊ की एसटीएफ टीम ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी पर गोरखपुर और देवरिया के पांच थानों में गंभीर धारा में दर्जनों केस दर्ज हैं।
लखनऊ एसटीएफ के उपनिरीक्षक अमित कुमार तिवारी, अमित कुमार सिंह और मदनपुर इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम को मुखबिर ने इनामी गैंगेस्टर आरोपी सुमित के गांव हेनौता कोठी में होने का लोकेशन दिया। जानकारी होने पर टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गैंगेस्टर आरोपी सुमित यादव पर गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज में तीन, कोतवाली देवरिया में एक, मदनपुर में पांच, सुरौली में एक, सलेमपुर में एक सहित अलग-अलग मामलों में गंभीर धारा में केस दर्ज है। उप महानिरीक्षक की ओर से 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा किया गया था।