फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार
विज्ञापन

25 हजार रुपये का था इनामी था बदमाश शुभम
खरोह के पास पुलिस को देखकर भाग रहा था
गौरी बाजार। छह माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए बदमाश पर जनपद के विभिन्न थानों में करीब छह मुकदमे दर्ज हैं। इस पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी।
विज्ञापन

गौरी बाजार थानाध्यक्ष विपिन मलिक और दरोगा महेंद्र मोहन मिश्र सुबह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस बीच 25 हजार रुपये का इनामी शुभम उर्फ अभिषेक दूबे निवासी ग्राम परसौना, कोतवाली रुद्रपुर गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर जाते हुए दिखा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा और कुछ दूरी पर जा कर छिप गया। एसओ ने पुलिस टीम के साथ घेरेबंदी कर छिपे बदमाश की तलाश शुरू की तो खरोह चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसओ ने बताया कि छह माह से बदमाश फरार चल रहा था। जो गैंग बनाकर पशु तस्करी कराता था। रुद्रपुर कोतवाली में करीब छह मामले दर्ज हैं। इस पर गैंगेस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। गैंगस्टर मामले में छह माह से फरार होने के कारण एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने इस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें