फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा दशहरा : श्रद्धालुओं ने सरयू में किया धार्मिक स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा : श्रद्धालुओं ने सरयू में किया धार्मिक स्नान
विज्ञापन

बरहज। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रविवार को गंगा दशहरा का पर्व पर धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। आस्था के साथ सरयू नदी में लोगों ने स्नान कर पुण्य दान किया।
मान्यता है कि भगीरथ प्रयास से मां गंगा का अवतरण हुआ था। इस मौके पर लोगों ने विशेष पूजा-अर्चना की। रविवार को गंगा दशहरा पर्व पर सरयू नदी तट पर थाना, आरती, सीता सहित अन्य घाटों पर दूर-दराज से आए लोगों ने धार्मिक स्नान किया। यह क्रम शाम पांच बजे तक जारी रहा। हालांकि नदी में उमड़ रहे सैलाब से बाढ़ का पानी नदी की सीढ़ियों से होकर बह रहा है। वहीं, उमड़ते सैलाब को लेकर प्रशासन सक्रिय व सतर्क रहा जिससे कोई गहरे पानी में न जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्नान-दान के साथ लोगों ने देवालयों पर पूजा-अर्चना भी की। हालांकि महापर्व पर कोरोना का भी असर देखने को मिला। दूर-दराज से उमड़ने वाली भीड़ नाकाफी थी। कथाओं के अनुसार गंगा दशहरा पर्व पर स्नान करने से पाप नष्ट होते हैं। जबकि दान-पुण्य करने से देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें