फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा उड़ीसा का गिरोह

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा उड़ीसा का गिरोह
विज्ञापन

प्रतापपुर/देवरिया। उड़ीसा का गिरोह बिहार में डेरा डालकर देवरिया और कुशीनगर जिले में लूट की वारदात को अंजाम दे रहा है। इसका पर्दाफाश खामपार पुलिस ने बुधवार को किया है। भवानी छापर कस्बे में सोमवार हुई 49 हजार रुपये की लूट की घटना में शामिल बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से लूट के रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

खामपार के एसओ बृजेश मिश्र ने बताया कि बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान परसौनी दीक्षित मंदिर के पास से एक बाइक सवार संदिग्ध युवक की तलाशी ली। उसके पास से 49 हजार रुपये, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पासबुक मिला। पूछताछ में पता चला कि वह उड़ीसा के जाजपुर जिले का निवासी है। इसने ही भवानी छापर में चार अप्रैल को लूट की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर बाइक को सीज कर दिया। आरोपी बिहार में किराए का कमरा लेकर रहता है। गिरोह के सदस्य बैंक से रुपये लेने जाने वाले लोगों पर नजर रखते थे। सुनसान जगह पर लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। इसी गिरोह ने कुशीनगर जिले में भी कुछ दिन पहले लूट की थी। आरोपित को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई अश्विनी कुमार सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें