फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उखड़ू को मुठभेड़ में ढेर करने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट को मिलेगा गैलंट्री अवॉर्ड

Sun, 25 Jan 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। जिले के रहने वाले एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीके शाही को गैलंट्री अवॉर्ड गैलंट्री अवॉर्ड (वीरता पुरस्कार) मिलेगा। पंकज यादव उर्फ उखड़ू को मुठभेड़ में ढेर करने वाले डीके शाही को गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुरस्कार के लिए नाम घोषित होते ही जिले में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। वह रामपुर कारखाना विकासखंड के नौतन गांव के मूल निवासी हैं।
रामपुर कारखाना विकास क्षेत्र के नौतन गांव निवासी एनकाउंटर स्पेशलिस्ट धर्मेश कुमार शाही (डीके शाही) के नाम से माफिया और अपराधी थर-थर कांपते हैं। प्रारंभिक शिक्षा जिले से पूरी करने वाले डीके शाही ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए और लखनऊ विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की।
वर्ष 2001 में पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर नियुक्त हुए। वह अब तक 50 से अधिक कुख्यात अपराधियों और बदमाशों का एनकाउंटर कर चुके हैं। प्रदेश सरकार ने वर्ष 2010 में धर्मेश कुमार शाही को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया तो उनका उत्साह और बढ़ गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बनने के बाद सिवान के सुनील शर्मा, सलीम गैंग के शूटर रुस्तम, नरेश भाटी, शमीम आदि बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान ठिकाने लगाए तो प्रदेश सरकार ने प्रमोशन का उन्हें दूसरा इनाम दिया। वर्ष 2018 में वह इंस्पेक्टर सीओ बन गए।
डीके शाही ने माफिया मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अनुज कनौजिया का झारखंड के जमशेदपुर में एनकाउंटर किया। डीके शाही ने मुख्तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गिरोह के साथ शूटर रह चुके मऊ निवासी पंकज यादव उर्फ उखड़ू (32 वर्ष) का एनकाउंटर कर फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसी एनकाउंटर के लिए उन्हें गैलंट्री अवार्ड के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें