फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पोस्टमार्टम के बाद किया अंतिम संस्कार

Mon, 12 Jan 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। बुजुर्ग जंगली देवी की मौत जहर से नहीं बल्कि स्वाभाविक थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद रविवार की देर रात शव का अंतिम संस्कार हुआ। अब दोनों बेटों ने मां की चिता को मुखाग्नि दी। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बा निवासी वृद्ध महिला जंगली देवी की मौत शनिवार को हो गई थी। उसके बाद छोटे बेटे ने अपने बड़े भाई पर मां को जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने वृद्ध महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेजा था।
विज्ञापन

देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव घर ले जाया गया। देर रात शव का अंतिम संस्कार सरयू नदी के तट पर किया गया। जहां दोनों बेटे संजय चौहान और सरवन चौहान ने मां के शव को मुखाग्नि दी। बताया जा रहा है कि दोनों बेटों में संपत्ति का बंटवारा हो चुका है। मां को भी जीवनयापन के लिए बेटों के बराबर ही हिस्सा मिला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें