संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बैतालपुर भारत पेट्रोलियम तेल कार्पोरेशन गेट के ठीक सामने प्राइवेट पार्किंग में खड़ी टैंकर के केबिन में इंजन की रविवार की रात को शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई।
आग लगने की सूचना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। यह देख तत्काल तीनों डिपो का सायरन भी बज उठा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, बैतालपुर गुड़री गांव निवासी नंद गुप्ता की टैंकर देर शाम एक पेट्रोल पंप पर तेल खाली करके वापस डिपो के प्राइवेट पार्किंग में खड़ी थी। चालक उसे वहीं खड़ी कर घर चला गया था।
उसके जाने के एक घंटे बाद टैंकर का केबिन आग की लपटें उठने लगीं। आग लगने की सूचना ज्यों ही डिपो प्रशासन को हुई त्यों ही तीनों ऑयल डिपो का सायरन बज उठा और लोगों में अफरातफरी मच गई।
डिपो की अग्नि सुरक्षा दल की टीम ने आग बुझाने का प्रयास कर ही रही थी कि कुछ ही देर में अग्निशमन विभाग की टीम फायर सिस्टम के साथ मौके पर पहुंच आग बुझाने में जुट गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस दौरान अग्नि शमन दल के लीडिंग फायरमैन अजय कुमार चौबे, चालक संजय सिंह, फायरमैन विनोद यादव, अमल गुप्ता, अमरेंद्र सिंह, आलोक पटेल, मनोज यादव, अनूप यादव, राजाराम सिंह, मोहम्मद करीम के अलावा थानाध्यक्ष गौरीबाजार नंदा प्रसाद व चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप चौधरी आदि मौजूद रहे। इस संबंध में सीओ एफ ओवरब्रिज अरुण कुमार ने बताया कि इंजन या जीपीएस मशीन में शार्ट सर्किट के चलते आग लगी थी। जिस काबू पा लिया गया है। अब कोई खतरा नहीं है।