चनुकी। डेढ़ माह पहले एक बच्ची संग हुए यौन शोषण के मामले में पुलिस ने वांछित नाबालिग आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पीड़िता के भाई की तहरीर पर 26 मई को केस दर्ज हुआ था।
पुलिस के अनुसार, रविवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी सहजौर चौराहे पर खड़ा है। एसआई गोविंद सिंह मयफोर्स के मौके पर पहुंच कर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार नाबालिग को कानूनी प्रक्रिया के तहत बाल सुधार गृह भिजवा दिया। संवाद