फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ईंधन संकट गहराया, अधिकतर पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म

Mon, 11 May 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। क्षेत्र में डीजल और पेट्रोल का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को अधिकतर पेट्रोल पंपों पर ईंधन पूरी तरह समाप्त हो गया, जबकि कुछ स्थानों पर सीमित मात्रा में ही तेल का वितरण किया गया।
विज्ञापन

ईंधन की कमी के कारण वाहन चालकों, किसानों और छोटे कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से शाम तक एक पंप से दूसरे पंप का चक्कर लगाते नजर आए, मगर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। भठवां पांडेय स्थित शहीद रमेश केएसके पर दोपहर तक डीजल और पेट्रोल दोनों समाप्त हो गए। संजय फ्यूल सेंटर पर भी दोनों ईंधनों का स्टॉक खत्म हो गया। सोहनपुर स्थित मारुति फ्यूल सेंटर पर सुबह से ही डीजल और पेट्रोल उपलब्ध नहीं थे।
रामपुर बुजुर्ग स्थित श्रीराम ऑटो मोबाइल पर सीमित मात्रा में ईंधन दिए गए। आरोप है कि चार पहिया वाहनों को 1500 रुपये तक डीजल और 1000 रुपये तक पेट्रोल दिया जा रहा था। दो पहिया वाहन चालकों को 300 रुपये का पेट्रोल ही मिल पा रहा था। सीमित वितरण के चलते पंप पर लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों में जल्द ईंधन खत्म होने की चिंता साफ दिखाई दी।
विज्ञापन

परगसहां स्थित जिओ पेट्रोल पंप पर दोपहर में डीजल समाप्त हो गया। पेट्रोल की बिक्री सामान्य रूप से जारी रही। प्रतापपुर स्थित सेठ महाजन किसान सेवा केंद्र पर डीजल और पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें