फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरवा और सोनू घाट चौराहे पर लोगों से ठगी करती हैं युवतियां

Mon, 11 Mar 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अपने को गुजरात की एक चैरिटी का बता रही थीं सदस्य
विज्ञापन

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने की पूछताछ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा और परसिया मल्ल गांव के बीच रविवार को कुछ युवतियां राहगीरों को रोक कर अपने को गुजरात की एक चैरिटी से जुड़ा होना बताकर लाभ दिलाने के नाम पर धन की वसूली करती हुई दिखीं।
इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवतियों से पूछताछ की। इसी तरह की शिकायत सोनू घाट चौराहे से भी पुलिस को मिली। वहां भी पुलिस ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा और परसिया मल्ल गांव के बीच देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग पर रविवार की दोपहर चार से पांच की संख्या में युवतियां खड़ी होकर राहगीरों और ऑटो चालकों को रोक रही थीं। वे अपने आप को गुजरात की एक चैरिटी से जुड़ी होने की बात कहकर लोगों को लाभ दिलाने के नाम पर रुपये की मांग कर रही थीं। कुछ राहगीर उनकी बातों में आकर रुपये दे भी दिए। लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दे दी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठगी करने की आरोपी युवतियों से पूछताछ की। उधर, इसी तरह की शिकायत पुलिस को सोनूघाट चौराहे से भी मिली। वहां जब पुलिस पहुंची तो पांच-छह की संख्या में युवतियां लोगों से बात करते हुई मिलीं। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। कोतवाल वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वे बाहर से आई हैं। वे लोगों को जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन


कोट
कुछ बाहर की आईं युवतियों की तरफ से लोगों को लालच देकर धन वसूली की सूचना मिली। कोबरा पुलिस को मौके पर भेज कर जांच-पड़ताल कराई गई। उन्होंने बताया कि उन्हें आगे जाना है। इसलिए उन्हें जाने दिया गया।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें