फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुआ के घर खिचड़ी लेकर गए दोस्तों को बालू लदे ट्रक ने रौंदा, मौत

Sat, 17 Jan 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
देवरिया के युवकों की बिहार में मौत उमड़ी भीड़
विज्ञापन
भाटपार रानी /बघौचघाट। भाटपार रानी थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव निवासी आकाश कुशवाहा और पंकज पासवान की बिहार के गोपालगंज जिले में सड़क हादसे में मौत हो गई। दोनों दोस्तों को विजयीपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव के नजदीक भोरे–विजयीपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया।
विज्ञापन

आकाश कुशवाहा अपनी बुआ के घर लक्ष्मीपुर गांव खिचड़ी लेकर गया था। लौटते समय हादसे का शिकार हो गया। हादसे के बाद मौके पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनोें ने हेलमेट नहीं पहनी थी। भाटपाररानी थाना क्षेत्र के मेहरौना गांव निवासी आकाश कुशवाहा (26) पुत्र स्व. बाबूनंद कुशवाहा अपने दोस्त पंकज पासवान (17) पुत्र उमा पासवान के साथ बाइक से लक्ष्मीपुर गांव गए थे। वहां पर आकाश की बुआ का ससुराल है। दोनों बुआ के घर खिचड़ी देकर लौट रहे थे।
इसी दौरान रानीपुर गांव के समीप पीछे से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों दोस्त सड़क पर गिर गए और ट्रक के नीचे आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना पाकर विजयीपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।
विज्ञापन

आकाश कुशवाहा अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
दोनों दोस्तों की मौत की खबर मिलते ही मेहरौना गांव में मातम पसर गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बालू लदे ट्रकों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की मनमानी के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। विजयीपुर थाना प्रभारी रविशंकर कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। चालक फरार है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें