फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट के आदेश पर आरोपी पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी

Sat, 11 Jul 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर रामपुर कारखाना थाना पुलिस ने विशुनपुर भरतराय निवासी स्वामीनाथ प्रसाद पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सहबाजपुर निवासी मुन्ना यादव ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया था कि स्वामीनाथ प्रसाद ने फर्जी शैक्षिक अभिलेखों और अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल कर विभिन्न मामलों में न्यायालय को गुमराह करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

प्रार्थनापत्र में आरोप लगाया गया कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कई मुकदमे दर्ज कराने तथा सरकारी योजनाओं का अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें