फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे की जगह पर परीक्षा दे रहे दो गिरफ्तार

Wed, 24 Feb 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी इलाके के परीक्षा केंद्रों पर फोटो बदलकर दूसरे की जगह परीक्षा देने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह हाईस्कूल के दो परीक्षार्थी गिरफ्तार किए गए। इसके पूर्व भी तीन परीक्षार्थियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटनी बाजार में सुबह के पाली में गणित की परीक्षा चल रही थी। शक के आधार पर केंद्र व्यवस्थापक प्रभुनाथ ने जांच की तो दो युवक दूसरे के स्थान पर फोटो बदलकर परीक्षा देते पकड़े गए। यहां बापू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पोखरापार से हाईस्कूल का सेंटर आया है।

सूचना पर पहुंची भटनी पुलिस ने पकड़े गए उपेंद्र विश्वकर्मा और विजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इसके पूर्व भी शंकर इंटर कॉलेज बिंदवलिया समेत तीन परीक्षार्थीे दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़े जा चुके हैं। पुलिस ने इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर बापू राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पोरखरापार के प्रधानाचार्य और पकड़े गए दोनों युवकों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत भटनी एसओ राजेंद्र प्रताप सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें