फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश भेजने के नाम पर 55 हजार की ठगी

Tue, 25 Feb 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सुरौली थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी एक युवक जालसाजी का शिकार हो गया। उसे विदेश भेजने के बाद रुपये लेकर जालसाज ने फर्जी वीजा व टिकट देकर फ्लाइट पकड़ने के लिए मुंबई भेज दिया। मुंबई में जब उसकी एंट्री एयरपोर्ट पर नहीं हुई तो उसे जालसाजी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित वहां से बैरंग लौट गया। गांव आकर जब उसने विदेश भिजवाने वाले से दिया गया 55 हजार रुपये मांगा तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कोल्हुआ निवासी अलीहसन पुत्र समसेर ने बताया कि मैं अपने परिवार के अच्छे भविष्य के लिए विदेश जाने के लिए गांव निवासी एक व्यक्ति से संपर्क किया, जो गांव का ही रहने वाला था। उसने लगड़ी देवरिया निवासी अपने दोस्त से मुलाकात कराई। इसके बाद मैंने चार किस्तों में 55 हजार रुपये भेज दिए। पहली किस्त 25000 रुपये दिया। उसके बाद 14000 व 10,000 रुपये दिया। जिसके बाद जब मुझे विदेश भेजने के लिए टिकट व वीजा दिए तब 6000 रुपये आरोपी ने लिया। मैं टिकट व वीजा लेकर सात जून 2024 को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। जब मैं एयरपोर्ट के पर पहुंच अपना टिकट व वीजा दिखाया तो एयरपार्ट कर्मियों ने बताया कि यह टिकट व वीजा फर्जी है। जिसके बाद मैं रोने लगा। किसी तरह से मैं मुंबई से देवरिया पहुंचा और दोनों से दिए गए पैसे की मांग की। फिर जब मैं उनसे पैसा मांगने गया तब वे मुझे अपशब्द कहते हुए भगा दिए। इसकी शिकायत जब मैंने सुरौली पुलिस से की तो सुरौली पुलिस ने कोतवाली में आवेदन देने की बात कही। पीड़ित की तहरीर लेकर कोतवाल दिलीप सिंह ने जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें