फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जमीन देने के नाम पर महिला से 41.5 लाख की ठगी

Fri, 10 Mar 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रकम की मांग करने पर बदमाशों ने महिला के बेटे और बेटी को जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन

फोटो समाचार 10 डीईओ 158
सांसद आवास और कोतवाली के चक्कर लगा रही पीड़ित महिला
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार थाना क्षेत्र के राउतपार अमेठिया गांव की एक महिला को जमीन बेचने के नाम पर जालसाजों ने उससे 41.5 लाख रुपये ले लिए। जमीन के लिए रकम कम पड़ी तो जालसाज उसके घर का सारा आभूषण तक बेचवा दिए। अब महिला न्याय के लिए सांसद आवास और कोतवाली के चक्कर लगा रही है। बदमाश इसके बारे में किसी से शिकायत करने पर महिला के बेटे और बेटी को जान से मारने की धमकी देने लगे हैं।
राउतपार अमेठिया गांव की रहने वाली सुमन देवी पत्नी संतोष चतुर्वेदी ने कोतवाली पुलिस को शुक्रवार को तहरीर दी। आरोप है कि उसके पति महाकाल मंदिर में पुजारी का कार्य करते हैं। वह सलेमपुर में सेंट जेवियर्स स्कूल के पास किराए के मकान में रहती है। उसके रिश्तेदारी की एक महिला ने अपने पुरुष मित्र से साजिश कर जमुआ में सड़क के किनारे कीमती जमीन दिलाने का झांसा देकर उसका आभूषण आदि बिकवाकर नकद 41.5 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन

जब उसने जमीन बैनामा करने की बात कही तो वे इधर-उधर आज-कल करके उसे परेशान करने लगे। इसको लेकर जब महिला ने पुलिस अधीक्षक व मुख्यमंत्री के पोर्टल पर शिकायत की तो आरोपी सलेमपुर में ओवरब्रिज के नीचे महिला को घेर लिए और उसके बेटा और बेटी का फोटो अपने मोबाइल में ले लिए। बोले कि आज के बाद यदि किसी से शिकायत की तो बच्चे को जान से मार देंगे।
विज्ञापन

इसको लेकर सुमन ने पहले सांसद रविंद्र कुशवाहा के आवास पर पहुंचकर अपनी फरियाद लगाई। सांसद के भाई जयनाथ कुशवाहा ने कोतवाल को फोन कर तत्काल इस पर पहल करने के लिए कहा। महिला ने कोतवाली पहुंचकर नामजद दो लोगों सहित अन्य अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है। कोतवाल गोपाल पांडेय ने बताया की तहरीर मिली है। इसकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें