फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलेमपुर से तुर्तीपार तक की सड़क बनेगी फोरलेन

विज्ञापन
भाटपाररानी के बंगरा बाजार में आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का लोगो ने ? - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सलेमपुर से तुर्तीपार तक की सड़क बनेगी फोरलेन
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बंगरा बाजार में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत खजड़ी वाले की जयंती के मौके पर 120 करोड़ 56 लाख की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
उन्होंने सलेमपुर-नवलपुर-भागलपुर होते तुर्तीपार तक की सड़क को फोरलेन बनाएं जाने की घोषणा की। इसके अलावा सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य 261 करोड़ 93 लाख की लागत से कराएं जाने की घोषणा की। उन्होंने भागवत के नाम पर इंटर कॉलेज बनाए जाने एवं सांसद, विधायकों के प्रस्ताव पर विचार करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भागवत भगत खजड़ी के माध्यम से लोगों को आजादी के लिए जागरूक किए और आजादी के लिए संघर्ष किया। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत्र है। उन्होंने कहा कि सलेमपुर, देवरिया प्रदेश में विकास के मामले में पीछे नहीं रहेगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की सरकारों में गांवों में विकास के लिए आए 100 रुपये में से 85 रुपये उक्त सरकार के दलालों, ठेकेदारों के खाते में चली जाती थी, लेकिन भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की सुविधा की बात करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा 100 में 60 की स्थिति में है, बाकी 40 में अन्य दल हैं। पिछले 15 सालों में सपा-बसपा की सरकारों ने जो काम किया था, उससे बढ़कर हमने चार साल में कर दिखाया है। हमारा लक्ष्य प्रदेश का विकास करना है। सुरक्षा, बिजली, सड़क, पुल, पुलिया के क्षेत्र में भाजपा शासन में जितना काम हुआ है, उतना पिछले 15 सालों में नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, कार्यकर्ताओं को सम्मान देने का काम कर रही है। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है, जिसका बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक बन सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में कोरोना संकट में भी किसी को भूखे नहीं रहने दिया गया। प्रधानमंत्री नहीं होते तो यह सुविधा नहीं होती। किसानों के खाते में सीधे 461 लाख करोड़ से ज्यादा रुपये भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कोरोना वैक्सीन के मामले में विपक्ष को घेरते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उसे भाजपा की वैक्सीन कह रहे हैं। यह देश के वैज्ञानिकों व डॉक्टरों का घोर अपमान है। आने वाले चुनाव में जनता उनको माफ नहीं करेगी।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि स्व. भागवत भगत ने आजादी के बाद देश के जिस सपने को देखने का काम किया था, उसे अब मोदी व योगी सरकार पूरा कर रही है। गरीबों को मकान दिलवाया जा रहा है। जिले के सभी किसानों के खाते में 434 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं। 50 हजार किसानों का 201 करोड़ से ज्यादा कर्जा माफ किया जा चुका है।
राज्यमंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद केंद्र व प्रदेश की सरकारें झोपड़ी में रहने वाले लोगों के घरों तक बिजली व गैस के चूल्हे पहुंचाने का काम कर रही है। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के तहत प्रधानमंत्री ने यह काम कर दिखाया है। प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके समस्याओं के समाधान के लिए काम कर रही है। जबसे भाजपा की सरकार बनी है तबसे किसान समझने लगा है कि अब हम लोगों की सरकार आई है। कार्यक्रम के आयोजक सांसद रविंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समारोह को सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, विधायक सुरेश तिवारी, विधायक काली प्रसाद, विधायक धनंजय कन्नौजिया, विधायक संजय यादव, अशोक कुशवाहा, रमाशंकर कुशवाहा, राजकुमार शाही, गिरीश तिवारी, राघवेंद्र वीर विक्रम सिंह, केतकी सिंह, अश्वनी सिंह, महेंद्र यादव, अमित सिंह बबलू , जयनाथ कुशवाहा, बिंदा कुशवाहा, दिलीप बघेल, ब्रजेश कुशवाहा, गौरीशंकर, जगदीश नरायण मिश्र, जगदीश यादव, संजय पटेल, अजय दूबे, गंगा कुशवाहा आदि ने सम्बोधित किया। समारोह की अध्यक्षता जगदीश नरायण मिश्र और संचालन संतोष पटेल ने किया।
पूर्वांचल में नहीं रुकेगा विकास का पहिया : उप मुख्यमंत्री
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिला पंचायत परिसर स्थित विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी के आवास पर स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्वांचल में विकास का पहिया नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि देवरिया विधानसभा के उप चुनाव में भाजपा की जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। यहां के विकास के लिए जो भी मुझसे बन पड़ेगा करूंगा। उन्होंने विधायक को इशारा किया कि बाईपास रोड के लिए प्रस्ताव तैयार कराकर भेजें।
सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी, सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने श्रीराम दरबार का प्रतीक च्हिन देकर उन्हें संमानित किया। इस दौरान सदर विधायक के बेटे कनिष्क मणि त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा, मारकंडेय शाही, विजय कुमार दुबे, विजय बहादुर दुबे, पूर्व ब्लाक प्रमुख दीपक मिश्रा, श्रीनिवास मणि त्रिपाठी, बलराम उपाध्याय, अरुण सिंह, अजय उपाध्याय, राकेश शुक्ला, सत्येन्द्र मणि त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष नगर संजय पांडेय, सभासद नित्यानंद पांडेय, वीरेंद्र सिंह, मुन्ना राय, अमित मोदनवाल, सभासद अजय सिंह, अंबिकेश पांडेय, अभिषेक राय अंकुर, डॉ. अजय पांडेय, शासकीय अधिवक्ता मनीष सिंह, अधिवक्ता ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी, मोहन उपाध्याय, विनय श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, राजन यादव, नवीन सिंह, अभिजीत उपाध्याय, पुनीत सिंह अनेठिया आदि मौजूद रहे।
उधर, गौरीबाजार में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आगमन पर जनपद की सीमा खरोह चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। डीएम अमित किशोर, एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने गुलदस्ता भेंट किया। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर खरोह चौराहे पर भाजपा नेता व कार्यकर्ता जमे हुए थे। गाजे- बाजे के साथ फरवाही नृत्य भी हुआ। सदर विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी एवं बरहज के विधायक सुरेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष राजेश मिश्र, भूपेंद्र सिंह, दिग्विजयनाथ यादव, राजेश सिंह, रामदास मिश्र, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, अमरनाथ यादव, महेंद्र निषाद, राजू सिंह, अच्युतानंद तिवारी, डॉ. हरीश तिवारी, अनुज सिंह, राजेश तिवारी, सत्येंद्र सिंह, दीपलाल निषाद, दिलीप सिंह, संजय उर्फ छोटे सिंह, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सलेमपुर प्रतिनिधि के अनुसार मझौलीराज में रत्नेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। इस दौरान ओमप्रकाश विश्वकर्मा, चेयरमैन गौरीशंकर गुप्ता, रंजीत चौहान, परशुराम गुप्ता, राघवेंद्र चौहान, मुनमुन चौबे, राजेश कुशवाहा, हिमांशु मिश्रा, दिलीप मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें