फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छोटी गंडक नदी में डूबने से चार साल के मासूम की मौत

Thu, 12 Mar 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के बिंदवलिया गांव में बुधवार की सुबह गंडक नदी में डूबने से चार साल के एक बालक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बिंदवलिया गांव की रहने वाली पिहिरा खातून पत्नी इमरान ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि उनका चार साल का बेटा जीशान अंसारी बुधवार की सुबह करीब आठ बजे गंडक नदी के किनारे खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक नदी में गिर गया। परिजनों और ग्रामीणों ने काफी खोजबीन की, जिसके बाद सुबह करीब 10 बजे जीशान को नदी से बाहर निकाला गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव को उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें