रामपुर बुजुर्ग। पुलिस अधीक्षक ने मंगलवार को जिले में तैनात कई उपनिरीक्षकों और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। वहीं बनकटा थाने में तैनात एक विवादित दरोगा को पुलिस लाइन भेज दिया गया। बता दें कि होली के दूसरे दिन एक शराब की दुकान के पास का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दरोगा और चौकीदार आपस में विवाद करते हुए दिखाई दिए थे। बाद में पुलिस ने चौकीदार के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की थी। अब दरोगा को भी पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस इसे सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया बता रही है, लेकिन चर्चा है कि वायरल वीडियो के कारण ही दरोगा को लाइन हाजिर किया गया है। इस संबंध में एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि सामान्य स्थानांतरण हुआ है।