फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चारपहिया वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत

Sun, 07 Jan 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो घायलों में एक का देवरिया व दूसरे का मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा इलाज
विज्ञापन




रुद्रपुर। मरकड़ी ढाले के पास चारपहिया वाहन ने शनिवार को एक बाइक में टक्कर मार दी, जिससे उसपर सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर तथा एक युवक का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र के सरदा निवासी बिट्टू सिंह (20), गौतम शर्मा (22) और एकौना थाना क्षेत्र की पलिया निवासी सोनिया सिंह (25) बाइक से रुद्रपुर बाजार करने जा रहे थीं। रुद्रपुर-पिड़रा मार्ग पर मरकड़ी गांव के ढाले के पास एक चारपहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। वहां गौतम और सोनिया की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां गौतम की मौत हो गई, जबकि सोनिया का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बिट्टू सिंह का उपचार देवरिया मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें