फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गार्बेज फ्री सिटी में जिले की छह निकायों को वन स्टार रेटिंग

Sun, 07 Jan 2024 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद देवरिया को मिला ओडीएफ डबल प्लस, 10 निकायों को वन प्लस
विज्ञापन


देवरिया। नगर पालिका परिषद देवरिया समेत जिले की छह नगर निकायों को पहली बार गार्बेज फ्री सिटी के लिए वन स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। वहीं नगर पालिका परिषद, देवरिया को ओडीएफ डबल प्लस तो अन्य 10 निकायों को ओडीएफ वन प्लस का दर्जा मिला है। केंद्रीय नगरीय विकास मंत्रालय की ओर से कचरा मुक्त शहरों को यह रेटिंग जारी की गई है। पूरे यूपी में केवल नोएडा को फाइव स्टार रेटिंग मिल सकी है।

जिले की 6 नगर निकायों को वन स्टार रेटिंग मिलने के बाद अधिकारी, कर्मचारियों से लेकर सफाई कर्मियों तक में खुशी का माहौल है। डीपीएम अनमोल रत्न सिंह, नगर पालिका परिषद देवरिया की अध्यक्ष अलका सिंह, अधिशासी अधिकारी रोहित समेत उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य इच्छा नगर निकायों के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




फाइव स्टार रेटिंग के लिए जुटाएंगे संसाधन
नगर पालिका के ईओ रोहित सिंह ने बताया कि आगे चलकर 5 स्टार रेटिंग के लिए आवेदन किया जाएगा। उन्होंने फाइव स्टार रेटिंग के लिए संसाधन जुटाने पर भी जोर दिया।

-

जिले के वन स्टार रेटिंग वाले निकाय


नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पालिका परिषद गौरा बरहज, नगर पंचायत मझौली राज, नगर पंचायत सलेमपुर, नगर पंचायत लार, नगर पंचायत बरियारपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें