फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 007 गैंग के गुर्गों को दबोचने के लिए पुलिस की चार टीमें दे रहीं दबिश

Thu, 31 Jul 2025 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा में रेस्टोरेंट संचालक सुरेश यादव की पिटाई के आरोपी 007 गैंग के गुर्गों की धरपकड़ के लिए बुधवार की अलसुबह पुलिस की चार टीमों ने थाना क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी। हालांकि, कोई गुर्गा पुलिस के हाथ नहीं आया।
दो नामजद आरोपियों के परिजनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, तरकुलवा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 मीराबाई नगर निवासी सुरेश यादव अपने मकान में अमोर कैफे नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। 24 जुलाई की रात करीब आठ बजे 007 गैंग के कुछ गुर्गे उनके रेस्टोरेंट में घुसकर शराब और सिगरेट पीने लगे।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक ने उन्हें माना किया तो वे आगबबूला हो गए। इस बात पर विवाद शुरू हो गया।
007 के गुर्गों ने इसकी सूचना व्हाट्सएप ग्रुप के जरिये साथियों में प्रसारित कर दी। सूचना मिलते ही मौके पर 50 की संख्या में गैंग के गुर्गे पहुंच गए और रेस्टोरेंट संचालक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित की पत्नी राजवती देवी की तहरीर पर पुलिस ने गैंग के 14 नामजद और 12 अज्ञात गुर्गों पर हत्या के प्रयास सहित गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

इस क्रम में एसपी विक्रांत वीर के निर्देश पर जिले की पुलिस चार टीमों ने अलसुबह तरकुलवा, दूबेटोला, मठिया रत्ती सहित कई गावों में दर्जनों स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान कुछ देर तक समूचे इलाके में अफरातफरी मची रही। पुलिस टीम किसी आरोपी को पकड़ने में कामयाब नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें