मनमानी पर बीयर की चार दुकानें निरस्त
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में निर्धारित रेट से अधिक दाम लेने पर बीयर की चार दुकानों को निलंबित कर दिया गय है। शिकायत के बाद आबकारी विभाग की टीम ने इन दुकानों की गोपनीय जांच कराई थी। रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने इन दुकानों के निलंबर की संस्तुति दे दी है। इस कार्रवाई के बाद अधिक रेट वसूल किए जाने का भंडाफोड़ हुआ है। आमतौर पर प्रशासनिक अधिकारी इस तरह की शिकायतों से पल्ला झाड़ते है।
करीब एक सप्ताह पहले सिविल लाइन रोड जिला अस्पताल के पीछे बीयर की दुकान पर कुछ लोग दुकान के बाहर बीयर पी रहे थे। आरोप है कि निर्धारित से दस रुपये प्रतिबोतल लिया जा रहा था। ग्राहक ने जब विरोध किया तो दुकानदार ने बताया कि गुंडाटैक्स भी इसी में वसूलते है। जो करना है कर लिजिए आबकारी विभाग को भी हिस्सा जाता है। पीड़ित ग्राहक ने मामले की शिकायत जिला आबकारी अधिकारी निलेश पालिया से की।
सिविल लाइस रोड की जांच न करके इसी लाइसेंसी के सलेमपुर हरैया स्थित बीयर के दुकान की जांच कराई। उस दुकान से भी दस रुपये निर्धारित मुल्य से अधिक लिया जा रहा था। दुकान का लाइसेंस सुनील सिंह के पर था। इसके अलावा मईल, कोतवाली के सरौरा और रुद्रपुर में बीयर के दाम बढ़ाकर लेने की शिकायत पाई गई। सभी आरोपों की जांच आबकारी अधिकारी ने कराई। सभी दुकानों से अधिक रेट लेकर बीयर दिए जाने की बात सामने आई। जिसके बाद विभाग की ओर से डीएम को रिपोर्ट दी गई। चारों बीयर की दुकानों केे निलंबित कर दिया गया है।
लाइसेंसियों पर कार्रवाई के बाद एक बात साफ हो गई है कि जिले में कई जगहों पर निर्धारित रेट से अधिक शराब के दाम वसूल किए जा रहे है। रेट अधिक लिए जाने पर मामले की लिखित शिकायत अज्ञात नाम से डीएम से की जा सकती है।