फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में बिजली गुल, लोग ‘उबले’

Thu, 14 Apr 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
बिजली संकट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया में गर्मी शुरू होते ही बिजली फाल्ट मुसीबत बन रही है। बृहस्पतिवार को शहर के शहर के सिंधी मिल कॉलोनी-देवरही टोला और गायत्रीपुरम मोहल्ले में तकनीकी खराबी होने की वजह से 11 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान 15 हजार से अधिक लोग पानी के लिए तरसते रहे। 
विज्ञापन


शहर के सिंधी मिल कॉलोनी-देवरही टोला और गायत्रीपुरम मोहल्ले में पुरवा सब-स्टेशन से बिजली की आपूर्ति होती है। बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे अचानक बिजली गुल हो गई। उपभोक्ताओं ने बिजली कटौती की वजह पूछा तो जिम्मेदारों ने बताया कि तकनीकी फाल्ट हो गया। लेकिन काफी देर तक फाल्ट नहीं ढूंढा जा सका। नाराज उपभोक्ता शाम चार बजे उपकेंद्र में पहुंचे और आपूर्ति बहाल नहीं होनेे पर आंदोलन की चेतावनी दी।

अधिकारियों के निर्देश के बाद कर्मचारियों का जत्था दोबारा फाल्ट ढूंढने के लिए निकला। गायत्रीपुरम-पिड़रा के पास फाल्ट मिल गया। इसके बाद दुरुस्त करने में जुट गए। शाम छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इसके बाद कामकाज निपटाने में लोग जुट गए। एसडीओ एके पाल ने बताया कि इंसुलेटर में खराबी आ गई थी। इसे ढूंढने में समय लग गया है। शाम छह बजे से आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें