फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले के चार होनहारों को सीएम लखनऊ में करेंगे सम्मानित

Fri, 29 May 2026 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप टेन में शामिल जिले का नाम रोशन करने वाले चार मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम लखनऊ स्थित लोक भवन में एक जून को होगा। इसी दिन जिले स्तर पर भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें जिले के मेधावी सम्मानित होंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक जून को लखनऊ में हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा में राज्य स्तर पर टॉप टेन में शामिल छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंंगे।
इसमें हाईस्कूल परीक्षा में यूपी बोर्ड के चार छात्राओं ने जगह बनाई है। वहीं इंटर में एक भी छात्र-छात्रा जिले से राज्य स्तर की टॉप टेन सूची में शामिल नहीं हुए थे। हाईस्कूल में टॉप टेन में रहीं चारों छात्राओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। इनमें भाऊराव देवरस इंटर काॅलेज बल्लीपट्टी पथरदेवा की तीन छात्राएं साक्षी राय, प्रीति यादव, आकांक्षा सिंह और एक छात्रा श्वेता पटेल रुद्रपुर क्षेत्र की शामिल है। इन छात्राओं को मुख्यमंत्री 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार, एक आधुनिक टैबलेट, प्रशस्ति पत्र और पदक प्रदान करेंगे।
इस कार्यक्रम में राज्य स्तर पर स्थान पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों के साथ केवल उनके माता-पिता में से एक अभिभावक को शामिल होने का मौका मिलेगा। इन अभिभावकों को शाल प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें