फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप पर ईधन हुआ समाप्त, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप पर देर शाम को पेट्रोल और डीजल समाप्त हो गया। तेल के लिए बाईक और चारपहिया वाहन इस पंप से उस पंप पर घूमते देखे गए।
विज्ञापन

चर्चा है कि विश्व में चल रहे युद्ध का असर अब भारत में भी देखने को मिलने लगा। बुधवार को दोपहर बाद कई पेट्रोल पंप संचालकों ने ईधन देने से मना कर दिया। तेल को लेकर लोगों अफरा-तफरी मच गया है। लार क्षेत्र के चार पेट्रोल पंप पर तेल मिलना बंद हो गया। वाहन लेकर लोग एक पंप से दूसरे पंप पर जाते दिखे। लार पिपरा के भारत पेट्रोल पंप, हरखौली के हिंदुस्तान पेट्रोल पंप, चटिया व कुंडौली में दोपहर बाद दो बजे के बाद पेट्रोल डीजल मिलना बंद हो गया। इसे लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा। उधर लार के पिपरा स्थित इंडियन ऑयल के पम्प पर वाहनों की काफी भीड़ दिन भर लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें