खड्डा। थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव के भेड़ियावा टोला में आबादी के बीच पहुंचा सियार हमलावर हो गया। उसके हमले से एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में कराया गया। इससे गांव वालों में दहशत है।
पकड़ी बृजलाल गांव के भेड़ियावा टोला निवासी अब्बास के घर के बाहर बकरी पर सियार ने हमला रविवार की शाम को कर दिया। बकरी का बचाव करने पहुंचे 18 अब्बास के पैर में सियार ने काट लिया। इसके बाद सियार गांव के सुदामा चौहान के दरवाजे पर बंधी भैंस पर हमला कर दिया। बचाव में पहुंचे 50 वर्षीय सुदामा की एक अंगुली सियार चबा गया। इसी तरह अपने दरवाजे पर खड़े 15 वर्षीय विकास पाल के पैर में पीछे से सियार काट लिया। इसके अलावा दरवाजे पर खेल रहे चार वर्षीय शेषनाथ पर हमला कर दिया। गांव में पहली पर सियार इस तरह से लोगोंं पर हमला किया है। इससे गांव वाले दहशत में हैं। गांव वाले लाठी डंडे से सियार को दौड़ाए तो गांव से भागा। सभी घायलों को लोग सीएचसी तुर्कहा लेकर गए, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां देर रात तक उपचार हुआ।
-
-हाल में हुए सियार के हमले -
-अगस्त 2025 में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव में घुसे सियार ने अखिलेश, मुन्ना, हजरून, मोनू, चंदन को काटकर घायल कर दिया था।
-जनवरी 2025 में खड्डा थाना क्षेत्र के अहिरौली गांव की पूनम, मंजू देवी, मोतीलाल सहित पांच लोगों को काटकर जख्मी कर दिया था। बाद में सियार का शव बरामद हुआ था।
-अक्टूबर 2025 में खड्डा क्षेत्र के ग्राम करदह वह हथिया में सियार ने बिंदा देवी का नाम काट लिया था। इसी तरह रमाशंकर, रोशनी, हरीलाल, अरविंद, जंगली, संदीप, तपेंद्र सहित दस लोग जख्मी हुए थे।
-अक्टूबर 2024 में हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामपुर जंगल गांव में घुसे सियार ने अभिजित, सीरी चौहान, प्रकाश, नगीना को काटकर घायल कर दिया था।