फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू के चार नए मरीज मिले

Mon, 16 Oct 2023 11:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डेंगू का प्रकोप जनपद में थम नहीं रहा है। हर रोज मरीज मिल रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में रविवार को चार नए मरीज भर्ती हुए। इनकी जांच के लिए खून का नमूना भेजा गया है। वार्ड में भर्ती दस मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि पांच मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति नौ अक्तूबर को लखनऊ गए थे। अगले दिन लौट आए। इसी बीच बुखार से पीड़ित हो गए। प्राइवेट में दवा ली, लेकिन आराम नहीं मिला। इसके बाद जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां भर्ती कर इलाज चल रहा है। बरहज क्षेत्र के एक व्यक्ति को दस दिन से बुखार आ रहा है। वह प्राइवेट में इलाज करा रहे थे। काफी कमजोरी होने पर जांच कराए तो प्लेटलेट्स कम था। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। सलेमपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति भी दस दिन से बुखार से पीड़ित थे। प्राइवेट में दवा कराए। आराम न मिलने पर जांच कराए। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। लार क्षेत्र का एक युवक नागपुर में रहता है। वहां बीस दिन से बुखार से पीड़ित था। दवा लेने पर आराम नहीं मिला तो मंगलवार को घर आ गया। प्राइवेट में दवा ली, इसके बाद जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वार्ड में भर्ती एक व्यक्ति की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि डेंगू के मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में व्यवस्था की गई है। दवा, जांच सहित अन्य सुविधाएं निशुल्क हैं। अलग से वार्ड बनाया गया है। डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व परेशानी होने पर लापरवाही न करें। डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें