फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 लोग मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
10 लोग मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया में चार, कुशीनगर में एक और महराजगंज में पांच पॉजिटिव मिले
शहर के न्यू कालोनी और गायत्रीपुररम मोहल्ले का एरिया किया गया सील
गायत्री पूनम में पहले बेटा मिला था संक्रमित, अब पिता भी चपेट में आया
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रविवार की रात आई रिपोर्ट में देवरिया के चार, कुशीनगर का एक और महराजगंज के पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे देवरिया में संक्रमितों की कुल संख्या 217, कुशीनगर में 123 और महराजगंज में 168 हो गई है। इधर, देवरिया के एसओसी कार्यालय के एक कर्मचारी का सैंपल ट्रूनॉट मशीन की जांच में पॉजिटिव पाया गया है। रिपोर्ट की पुष्टि के लिए सैंपल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया है। डीएम ने कचहरी में कोरोना की दस्तक देखते हुए 30 जून और पहली जुलाई को कलेक्ट्रेट और दीवानी कचहरी को बंद कर दिया है।
देवरिया के भागलपुर ब्लॉक के बंजरिया गांव निवासी 27 वर्षीय युवक 21 जून को हरियाणा के गुड़गांव से ट्रेन से गोरखपुर पहुंचा। यहां से बोलेरो से घर आया। इसके साथ पत्नी समेत परिवार के तीन लोग यात्रा किए हैं। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के गायत्रीपुरम निवासी एक युवक की पांच दिन पूर्व रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। संपर्क में आने से इसके पिता की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पथरदेवा के देवरिया धूस गांव निवासी 50 वर्षीय शख्स 25 जून को मुंबई से ट्रेन से गोरखपुर आया वहां से बस से देवरिया पहुंचा। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पथरदेवा के मछैला गांव निवासी 30 वर्षीय युवक कुवैत से 24 जून को फ्लाइट से लखनऊ आया। लखनऊ से बस से कंचनपुर चौराहा पहुंचा। यहां से छोटे भाई के साथ बाइक से घर गया। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी के परिवार के सदस्यों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि चार लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। सभी का इलाज शुरू हो गया है। इनके संपर्क में रहने वालों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

शहर के कई मोहल्लों में मिल चुके संक्रमित
देवरिया। गायत्रीपुरम मोहल्ले के युवक को डॉक्टरों ने होम क्वारंटीन के निर्देश दिए थे, लेकिन डॉक्टर की बात को दरकिनार कर वह परिवारवालों के साथ रहा। इससे इसके अधिवक्ता पिता भी संक्रमित हो गए। इसके अलावा न्यू कॉलोनी, उमा नगर, रामनाथ देवरिया में भी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। शहर के गायत्रीपुरम और न्यू कॉलोनी में संक्रमित के घर के पास ढाई सौ मीटर ऐरिया को सील कर सैनिटाइज कराया गया।
फोटो समाचार---
कोरोना मरीज मिलते ही गांव हुए सील
भाटपाररानी/मगहरा। भिंगारी बाजार और भागलपुर ब्लाक के बंजरिया गांव में एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटीव मिले हैं। जांच रिपोर्ट आते ही गांवों को सील कर दिया गया है। भाटपाररानी ब्लाक के भिंगारी बाजार में एक बैंककर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जमा निकासी के लिए पहुंचे दर्जनों लोग बैंक कर्मी के संपर्क में आए हैं। नायब तहसीलदार करन सिंह और थाना अध्यक्ष खामपार की देखरेख में सोमवार को शाही टोला को सील किया गया। बैंककर्मी के घर को सैनिटाइज किया गया है। भागलपुर ब्लॉक के बंजरिया गांव में एक कोरोना संक्रमित पाया गया है। प्रशासन ने गांव के मुख्य सड़कों को बांस-बल्ली लगाकर सील करा दिया। संक्रमित 22 जून को युवक दिल्ली से घर आया था। सोमवार को आई जांच रिपोर्ट में युवक के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। तहसीलदार वंशराज राम ने ग्राम प्रधान प्रवीण राव की मदद से गांव के मुख्य सड़कों को सील कराया। समीपवर्ती गांवों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक है। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने बताया कि बचाव के दृष्टिकोण से हर संभव प्रयास कराया जा रहा है।
कोरोना योद्धाओं का हुआ सम्मान
भाटपाररानी। नगर के आर्य समाज धर्मशाला के सभागार में नवचेतना ग्रामोदय सेवा शिक्षा समिति के तत्वाधान में नगर के कोरोना योद्धाओं को मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य पीएन सिंह ने प्रतीक चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता प्रवक्ता एवं भाजपा नेता डॉ. पवन कुमार राय ने की। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य प्रभुनाथ सिंह रहे। आयोजक सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य हरि प्रसाद यादव ने कोरोना योद्धाओं और आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए उन के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम को पत्रकार रामदरस गुप्ता, उदय नारायण सिंह, डॉ.वेदप्रकाश तिवारी, डॉ. जनार्दन सिंह, भाजपा नेता सभा कुंवर आदि ने भी संबोधित किया।
जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला
पडरौना(कुशीनगर)। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 198 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आई। इनमें एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेष 197 निगेटिव पाए गए हैं। संक्रमित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराकर गांव को सील कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र प्रसाद गुप्त ने बताया कि अब तक 5239 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की जांच कराई गई है। इनमें 4678 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 438 के सैंपल की रिपोर्ट आना शेष है। सोमवार को 198 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल की रिपोर्ट आई, इनमें एक कि रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई, जो हाटा के निवासी हैं। अन्य की रिपोर्ट निगेटिव है। इस तरह अब तक कुल 123 कोरोना पॉजिटिव केस हो चुके हैं। मौजूदा समय में एक्टिव केस की संख्या 48 है। अन्य मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन संक्रमितों की मौत हुई है। जिले में 52 कंटेन्मेंट हैं।
विज्ञापन

पांच और मिले कोरोना संक्रमित
महराजगंज। जिले में रविवार देर रात आई रिपोर्ट में पांच और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। शीतलापुर, धरैची बृजमनगंज, रेहव मिठौरा और दो पडरी खुर्द सिसवा के निवासी हैं। सभी संक्रमितों को इलाज के लिए कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। अब तक जिले में कुल 168 संक्रमित मिले हैं। इसमें से 129 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में 36 एक्टिव केस हैं। यह जानकारी जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें