भागलपुर। नवलपुर से सिकंदरपुर तक 44 किमी फोरलेन सड़क निर्माण के लिए खोदाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। 2061 करोड़ की लागत से एनएच की ओर से भागलपुर तक फोरलेन और बलिया जिले के उभांव से सिकंदरपुर तक टू लेन सड़क बनेगी। चार माह में खोदाई कर पत्थर डालने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
कुशीनगर जिले के तमकुहीराज से बलिया जिले के सिकंदरपुर तक बनने वाले एनएच 727 का निर्माण कार्य नवलपुर से भागलपुर तक तेज कर दिया गया है। चार माह में खोदाई कर पत्थर डालने का कार्य पूरा कर लेगा। नवलपुर से भागलपुर रोड पर वन विभाग की ओर से पेड़ लगाया गया है।
सड़क चौड़ी करने के लिए पेड़ काटे जाने हैं। एनएच को पेड़ कटाई के लिए मंजूरी लेने में काफी समय जाया हो गया। इसके कारण प्रोजेक्ट पर कार्य शुरू करने में अधिक समय लग रहा है। जब तक पेड़ नहीं कटेंगे तब तक मिट्टी खोदाई नहीं हो सकती।