फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइलेरिया संक्रामक : लोगों के खून के लिए गए नमूने

Fri, 14 Nov 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फाइलेरिया की जांच के लिए बृहस्पतिवार को पथरदेवा ब्लॉक में प्री-टास्क नाइट ब्लड सर्वे (प्री-टास सर्वे) शुरू किया गया। इसमें 20 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के रक्त के नमूने रात में लिए गए हैं। एनबीएस शिविर का उद्देश्य फाइलेरिया के संक्रमण की स्थिति का पता लगाना और नए मरीजों की पहचान करना है।
विज्ञापन

क्योंकि इस बीमारी के परजीवी रात के दौरान सक्रिय होते हैं। सर्वे के नतीजे आने के बाद, जिन क्षेत्रों में संक्रमण दर एक से अधिक होगी, वहां दवा सेवन अभियान चलाया जाएगा। दो साइट पर आयोजित हुए जांच शिविर में 178 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए। पथरदेवा ब्लॉक के आयुष्मान आरोग्य मंदिर बंजरिया व गरीब पट्टी में गांव पेशेंट स्टेकहोल्डर प्लेटफार्म सदस्य सीएचओ, आशा, वालंटियर, आंगनबाडी फाइलेरिया मरीजों के सहयोग से रात 10 बजे से जांच शुरू किया गया। बंजरिया में 93 और गरीब पट्टी में 85 लोगों का रक्त का नमूना लिया गया। यह सभी 20 वर्ष से अधिक आयु थे। पीएसपी सदस्य सीएचओ अजय शर्मा ने जांच में आए लोगों को बताया कि रात के समय फाइलेरिया परजीवी रक्त में सक्रिय होते हैं। इसलिए रात 10 बजे के बाद रक्त का नमूना लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें