फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आग से चार झोपड़ियां राख, 25 बकरियां झुलसीं

Mon, 10 Nov 2025 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भाटपार रानी के ग्राम चकिया में लगी आग में जली झोपड़ियां ,स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
भाटपाररानी। चकिया गांव में शनिवार की रात करीब एक बजे अचानक लगी आग में चार झोपड़ियां और उसमें बंधी 25 बकरियां जल गईं। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ग्राम चकिया के रहने वाले लाल मोहर प्रसाद, चुन्नी प्रसाद शैल देवी पत्नी स्व. विजय प्रसाद की झोपड़ियों में बकरियां बांधी गई थीं। आधी रात में अचानक झोपड़ी में आग लग गई। उसमें बंधी हुई बकरियां जल गईं। वहीं बगल में सुभाष प्रसाद की भैंस व पड़िया भी आग से झुलस गईं।
ग्रामीणों ने आसपास के पंपिंग सेट चलाकर किसी तरह से आग बुझाई। सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची। इसके बाद सुबह लेखपाल और कानूनगो ने जांच कर रिपोर्ट तैयार किया तथा तहसील प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी भाटपाररानी मौके पर पहुंचे और झुलसी बकरियों और भैंस इलाज किया तथा जो बकरियां जलने से मर गई थीं उनका पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट तैयार की। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता अश्वनी सिंह व जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश चंद तिवारी के प्रतिनिधि सर्वेश तिवारी ने पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें