फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरेली का संदिग्ध शख्स बना पहेली पुलिस ने चाकू संग किया था गिरफ्तार

Mon, 10 Nov 2025 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिले में पशु तस्करी से जुड़े मामलों के जांच के बीच एक संदिग्ध गिरफ्तारी ने नई चर्चा छेड़ दी है। दरअसल सुरौली थाना पुलिस ने तीन दिन पहले दो लोगों को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनमें से एक शख्स बरेली का रहने वाला है, जिसके देवरिया आने का कारण अब तक सामने नहीं आया है। वहीं दूसरे शख्स की भी इलाके में आम शोहबत ठीक नहीं है। गोरखपुर के पिपराइच में हुई घटना के बाद एसटीएफ की जांच में पशु तस्करों के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ था। पश्चिमी यूपी के रामपुर से लेकर पूर्वी यूपी के देवरिया-कुशीनगर के अलावा बिहार प्रांत तक के तस्करों के तार एक-दूसरे से जुड़े होने की बात सामने आई है।
उस घटना के बाद देवरिया और कुशीनगर के एसपी बदलने के साथ ही 36 अन्य पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई हुई थी। तब से अब तक पुलिस हर सप्ताह कुछ न कुछ गुड वर्क भी कर रही है।
विज्ञापन

इस बीच तीन दिन पहले सुरौली पुलिस ने बरेली जिले के एक शख्स को अवैध चाकू के साथ पकड़ लिया। मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए शख्स के साथ ही देवरिया जिले के ही भलुअनी थाना क्षेत्र का भी एक शख्स पकड़ा गया। हालांकि पुलिस अब तक यह नहीं बता पाई है कि बरेली जिले का रहने वाला यह शख्स सुरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में जाकर क्यों रहता था।
नाम न छापने की शर्त पर एक पुलिस अफसर ने बताया कि इस मामले में अगर गहनता से छानबीन हो तो पशु तस्करी के कुछ और मामले भी खुल सकते हैं। क्योंकि इतना दूर एक शख्स बिना किसी रोजगार के क्यों रहेगा। एसओ सुरौली त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि बरेली निवासी शख्स का बार-बार इलाके में आना जाना था, लेकिन कोई स्पष्ट ठिकाना नहीं था। वाहन चेकिंग के दौरान अचानक वह पकड़ा गया, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की अभी छानबीन चल रही है।
गो-तस्करी के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल : बरियारपुर। पशु तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बरियारपुर थाना पुलिस ने गो-तस्करी से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी पड़री मल्ल तिराहे के पास हुई। अभियुक्त नितीश यादव पुत्र आल्हा यादव, निवासी बंगरा बाजार, थाना खामपार के खिलाफ सलेमपुर में गोवध अधिनियम का केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें