सलेमपुर। सड़क पर अनुबंधित बस खड़ाकर सवारी भर रहे चार बसों का पुलिस चालान किया। इसको लेकर अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इसके अलावा एक बाइक को सीज कर दिया।
सलेमपुर में लग रहे जाम को लेकर प्रशासन सक्रिय हो गया है। शनिवार को प्रभारी कोतवाल धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बस स्टेशन पहुंचा तो चार अनुबंधित बस चालकों ने सड़क के बीच बस खड़ा कर सवारी भर रहे थे। जिसके चलते दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी। यह देख प्रभारी कोतवाल मौके पर पहुंच खुद जाम हटवाने लगे। इसके बाद भी बस चालकों ने अपनी वाहन को सड़क किनारे नहीं किया जिसके बाद उन्होनें ने चारों बसों से छह हजार रूपये का चालान किया। चालान कटते ही सड़क साफ हो गई। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए अन्य वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस अभियान चला रही है। अभियान के तहत शनिवार को छह हजार रूपये का चालान किया गया।