भाटपाररानी। कोर्ट के आदेश पर खामपार थाने में चार नामजद एवं कुछ अज्ञात के विरुद्ध पुलिस ने मारपीट व लूट का केस वारदात के छह माह बाद दर्ज कर विवेचना में जुट गई है।
खामपार थाना के ग्राम बांगरबारी निवासी अमर सिंह यादव ने तहरीर में कहा है कि सात मार्च को उनका बेटा हिमांशु यादव भाटपाररानी से कोचिंग से दोपहर में कुछ दोस्तों के साथ 9 रिक्शा से घर आ रहा था। उसी समय खामपार थाना के सिरसिया मिश्र गांव के पास बिहार के गोपालगंज जिला के भोरे थाना के ग्राम सिसई निवासी प्रांजल, संजय, शिवम बरनवाल, अमित बरनवाल तथा पांच से छह अज्ञात लोगों ने ई-रिक्शा रोक कर उसके पुत्र की पिटाई कर दी। थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने बताया है कि केस दर्ज कर जांच की ज रही है। संवाद