फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्भीक होकर रखें अपनी बात टोल-फ्री नंबरों पर करें शिकायत

Mon, 29 Sep 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने रविवार को क्षेत्र के नूनखार गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं और बच्चियों को निर्भीक होकर अपनी बात रखने के लिए जागरूक किया। इसके अलावा बेहिचक टोल-फ्री नंबरों पर शिकायत दर्ज कराने की नसीहत दी। पुलिस ने साथ ही दुर्गा पूजा में खलल डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी बात कही। मिशन शक्ति के तहत रविवार को खुखुंदू पुलिस ने नूनखार गांव में चौपाल लगाकर महिलाओं को जागरूक किया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने महिलाओं और बच्चियों को संबोधित करते हुए बताया कि अगर आटों और ओला से कही सफर करते हैं तो सबसे पहले नंबर नोट कर लें या फिर मोबाइल फोन से नंबर प्लेट का फोटो खिच अपने गार्जियन के पास भेज दे। ताकि उन्हें भी जानकारी रहें कहां जा रहे हैं। सुरक्षा के दृष्टिगत यह बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर बैंकों में ठगी हो रही है तो तत्काल 1930 नंबर डायल कर शिकायत दर्ज कराए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें