भागलपुर। मईल थाना क्षेत्र के भागलपुर कस्बे में दुकान से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी के मामले में पुलिस ने रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें तीन बाल अपचारी और एक युवक शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात, चांदी के सिक्के और नकदी बरामद की है। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, भागलपुर निवासी रोमित जायसवाल की कस्बे में दुकान है। आरोप है कि उन्होंने दरवाजा तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली थी।
शनिवार की देर शाम पुलिस ने पिंडी तिराहे के पास कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान चोरी के सामान बरामद हुए।
पुलिस टीम ने तीन बाल अपचारियों और सोहेल साह को गिरफ्तार किया। सोहेल साह भागलपुर का निवासी है। संवाद