गौरीबाजार। गौरी बाजार से बिहार ले जाया जा रहा 587 बोरी गेहूं रास्ते से ही गायब होने के मामले में चार माह बाद गौरी बाजार पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। मामले में ट्रक मालिक ड्राइवर सहित चार आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गौरी बाजार के चोरखरी स्थित एक राइस मिलर ने 31 अगस्त को जगदंबा ट्रांसपोर्ट एवं कमीशन एजेंट कुशीनगर के माध्यम से भाड़े पर ट्रक लिया। 587 बोरी लगभग 352 कुंतल गेंहूं पंडोर फ्लोर मिल मधुबनी बिहार के लिए भेजा गया उसको जिसके वहां एक नवंबर को पहुंचना था।
गेहूं न पहुंचने पर फ्लोर मिल के मालिक ने राइस मिलर अजय कुमार पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता को इस आशय की सूचना दी। प्रभुनाथ गुप्ता ने कुशीनगर के ट्रांसपोर्टर से मुलाकात की एवं माल न पहुंचने कस कारण पूछा। ट्रांसपोर्टर ने ट्रक मालिक एवं ड्राइवर का पता बताया। स्थानीय थाने में दिए गए तहरीर में अजय कुमार ने कहा कि बातचीत के दौरान ट्रक मालिक एवं ड्राइवर सहित अन्य लोगों ने उनके साथ अभद्रता की एवं धमकी दिया। कागजों में हेराफेरी कर गेहूं को बीच रास्ते में ही बेच दिया गया।
पुलिस ने इस मामले में दुर्गेश कुमार पुत्र अयोध्या, अनिल कुमार कुशवाहा पुत्र रामअधार कुशवाहा, रामअधार कुशवाहा पुत्र बंधू कुशवाहा, राजपति पुत्र बुद्धिराम कुशवाहा, अनूप व अशोक कुशवाहा सहित साधनों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया मामले की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक पटेल को सौंप गई। संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में नामजद सात आरोपितों में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।