फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छह पर हत्या की कोशिश व मारपीट का केस दर्ज

Thu, 23 Jan 2025 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के एक गांव में करीब ढाई महीना पूर्व हुए मारपीट के एक मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व घर में घुसकर मारपीट के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। मुंडेरा गांव के सलमान अंसारी पुत्र महबूब की तहरी पर पुलिस ने पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 110, 192(2), 191(3), 131, 333, 352 व 115 के तहत केस दर्ज किया है। तहरीर के अनुसार, महबूब अंसारी 2 नवंबर 2024 को शाम 6 बजे के करीब टहलने जा रहे थे तभी गांव के ममराज उर्फ राजू पुत्र पारस, शिवम पुत्र धर्मेंद्र, राकेश व मुकेश पुत्रगण राजेंद्र, सुनील पुत्र उमेश व राजेंद्र योजनाबद्ध तरीके से रास्ते में खड़े होकर अभद्र भाषा का प्रयोग कर व्यंग्य कसने लगे। जब उन्होंने उन लोगों से इसका कारण जानना चाहा तो राजेंद्र व पारस ने गाली देते हुए लाठी-डंडा, रॉड व तलवार लेकर ललकारते हुए मारने के लिए दौड़ाने लगे। आरोप है कि वह जान बचाने के लिए भागकर घर में गए तो आरोपी घर में घुसकर मारने-पीटने लगे। बचाने आए सद्दाम और उनकी मां ऐतुन निशा को भी आरोपियों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें