फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ई-रिक्शा से रेकी कर बंद घरों में करते थे चोरी, चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सदर कोतवाली पुलिस ने उमानगर में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ई-रिक्शा से शहर में घूमकर बंद मकानों की रेकी करते थे और रात में मौका मिलने पर चोरी करते थे। चोरी के जेवर गलाकर नेपाल में बेच देते थे, जबकि नकदी आपस में बांट लेते थे। आरोपियों के पास से सोने के दो टुकड़े, 9540 रुपये, लोहे का संबल और घटना में इस्तेमाल ई-रिक्शा बरामद हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक 27 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर चीनी मिल ग्राउंड के पास ई-रिक्शा सवार चार युवकों को पकड़ा गया। इनकी पहचान भुजौली कॉलोनी निवासी जितेंद्र निषाद, जय हिंद निषाद, देवरिया खास निवासी शुभम विश्वकर्मा उर्फ बंजरगी और खुखुंदू क्षेत्र के मुजुरी खुर्द निवासी नितेश गोंड़ उर्फ गोलू के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने 19 अगस्त को उमानगर के एक घर और इससे कुछ दिन पहले कैलाशपुरी में चोरी करने की बात स्वीकार की है।
उमानगर में अनिल कुमार राय के घर से जेवर और रुपये चोरी होने की शिकायत पर सदर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से 6.020 ग्राम और 3.420 ग्राम के दो टुकड़े मिले हैं। नितेश गोंड़ के खिलाफ खुखुंदू थाने में हत्या और एससी-एसटी एक्ट का एक मामला जबकि शुभम विश्वकर्मा के खिलाफ सदर कोतवाली में दो पुराने मामले दर्ज होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर के निर्देशन में हुई कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक रविंद्र नाथ चौबे, उपनिरीक्षक मनीष सिंह समेत पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें