फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनेश हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 02:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में घायल मुकेश यादव। संवाद
विज्ञापन
खुखुंदू (देवरिया)। बरवां उपाध्याय के दिनेश हत्याकांड के फरार चला रहे तीन नामजद में एक को पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। इसके बाद उसका मेडिकल कराने के लिए पुलिस जिला मुख्यालय ला रही थी। इसी दरौन सरेया गरेड़ मोड़ के पास शौच का बहाना कर आरोपी ने वाहन रुकवाया। वाहन रुकने पर बगल में बैठे दरोगा का पिस्टल छीनकर पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन

फायर होता देख पुलिस ने अपना बचाव करते हुए जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर लाई। जहां इलाज के बाद उसे सर्जिकल वार्ड में भर्ती करा दिया गया। पुलिसिया निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस फरार आरोपी दो भाईयों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह दबिश दे रही है। एसपी विक्रांत वीर ने मंगलवार को बरवां उपाध्याय गांव पहुंच घटना स्थल का निरीक्षण कर तीनों हत्यारोपियों का लुकआउट नोटिस जारी किया था और कहा था कि जो भी इन्हें गिरफ्तार कराएगा उसका नाम-पता गोपनीय रखते हुए उसको सम्मानित किया जाएगा।
इसके बाद वह मृतक दिनेश गुप्ता के परिवार से मिलकर हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया था। इधर, बुधवार को तीसरा हत्यारोपी मुकेश यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस उसका मेडिकल कराने के लिए ले जा रही थी कि क्षेत्र के सरया गड़ेर स्थित नलके के पास उसने शौच का बहाना बनाकर पुलिस की गाड़ी रुकवाते हुए उससे उतरते समय बगल में खड़े दरोगा का पिस्टल छिन पुलिस पर ही फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई और गोली उसके दाहिने पैर में जा लगी। एसपी ने बताया कि पुलिस निगरानी में मुकेश का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि चार हत्यारोपियों राम गणेश यादव, मनीष यादव, मुकेश यादव पुत्र राम गणेश यादव निवासी बरवां उपाध्याय और अनिल यादव पुत्र दीपनारायण यादव निवासी पोखर भिंडा थाना रामपुर कारखाना को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि कुछ अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा कि दो और नामजद हत्यारोपी विनय और विशाल को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस टीम और तीन थानों के थानेदार लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें