फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लेखपाल से मारपीट के चार आरोपी भेजे गए जेल

Mon, 15 Jun 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- खुखुंदू क्षेत्र के मुसैला खुर्द में कब्जे की जांच करने पहुंचे लेखपाल पर हमले का मामला
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला खुर्द गांव में कब्जे की जांच करने पहुंचे लेखपाल को मारने-पीटने वाले चार आरोपियों का पुलिस ने सोमवार को चालान किया तो एसडीएम सलेमपुर दिशा श्रीवास्तव ने चारों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। उधर, घटना के बाद पुलिस तीन नामजद और 15 अज्ञात पर प्राथमिकी भी दर्ज की है।
विज्ञापन


भटनी क्षेत्र के सल्हपुर निवासी मीना देवी पत्नी अनिरुद्ध वर्तमान पता मुसैला खुर्द की शिकायत पर लेखपाल ओमप्रकाश कुशवाहा जांच करने पहुंचे थे। इसी बीच विक्रेता सुदेश पटेल, उनका बेटा अतुल पटेल और डेहरी निवासी उदय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह समेत 10-15 अज्ञात मौके पर असलहा से लैस होकर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने शिकायतकर्ता और उसके परिजनों से दुर्व्यवहार करते हुए मारपीट किया। सभी ने मिलकर फिर लेखपाल ओमप्रकाश की भी पिटाई कर दी। पुलिस ने मीना देवी की शिकायती पत्र पर सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल पर हुए हमले के आरोपी मुसैला खुर्द निवासी सुदेश पटेल, अतुल कुमार, थाना मईल के नरसिंह डाड़ निवासी संजय कुमार और हृदयानंद कुमार को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है। जहां से एसडीएम ने चारों को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें