फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोबाइल के विवाद में मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Mon, 15 Jun 2026 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव का मामला
विज्ञापन

तरकुलवा। थाना क्षेत्र के कौला मुंडेरा गांव में रविवार को मोबाइल के विवाद में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बिट्टू गौतम, अमन गौतम, नितेश गौतम व मनोज पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कौला मुंडेरा गांव के रहने वाले सुनील गौतम ने तहरीर में बताया कि उनकी मां भगवतिया देवी दो माह पूर्व गांव के ही बिट्टू गौतम को मोबाइल रिपेयररिंग कराने के लिए दी थीं। आरोप है कि बार-बार मांगने पर वह मोबाइल नहीं दे रहा था। रविवार को दोपहर में मोबाइल मांगने पर बिट्टू अपने परिवार वालों के साथ मिलकर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट लगी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें