फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुराल आए युवक का पंखे से लटका शव मिला, दूसरी बार उजड़ा रंजना का सुहाग

Sat, 16 Dec 2023 03:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

गोरखपुर जनपद के झगहां थाना क्षेत्र के कौड़ीराम का रहने वाले धनंजय कुमार (25) की ससुराल भरौली वार्ड स्थित जयकिशोर प्रसाद के घर है। एक माह पहले वह अपनी ससुराल में आया था। बृहस्पतिवार की रात में वह घर के पंखे में रस्सी के सहारे लटका मिला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर के भरौली वार्ड में ससुराल आए युवक का पंखे से लटका शव मिला। जानकारी होने पर ससुराल वाले युवक को नीचे उतारकर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गोरखपुर जनपद के झगहां थाना क्षेत्र के कौड़ीराम का रहने वाले धनंजय कुमार (25) की ससुराल भरौली वार्ड स्थित जयकिशोर प्रसाद के घर है। एक माह पहले वह अपनी ससुराल में आया था। बृहस्पतिवार की रात में वह
घर के पंखे में रस्सी के सहारे लटका मिला। कोतवाल उमेश बाजपेई ने बताया कि युवक ने ससुराल में आत्महत्या की है। पुलिस भेज शव को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन


मृतक धनंजय से उसकी पत्नी रंजना की दूसरी शादी थी। इसके पहले रंजना की शादी गोरखपुर जिले के सोनबरसा के पास धुरिया गांव में हुई थी, लेकिन बीमारी के चलते उसके पहले पति की मौत हो गई। पहले पति से उसकी तीन बेटियां हैं। चार साल पहले उसकी शादी धनंजय से हुई थी। उससे एक वर्ष का बच्चा है। धनंजय पेंटर का काम करता था। करीब एक माह पहले ससुराल आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें